बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी एक बार सोशल मीडिया में काफी चर्चा बटोर रही है। अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है। लेकिन इस टाइगर की गर्लफे्रड को-स्टार अमायरा दस्तूर को साथ अपने कोल्ड वॉर को लेकर चर्चा में है। एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं दिशा जल्द ही ऑस्कर विजेता जैकी चेन के साथ ‘कुंगफू-योगा मूवी में नजर आएंगी। भारत-चीन के सहयोग से बनी इस फिल्म में दिशा एक आर्कियोलोजिस्ट के रूप में इंडियन राजकुमारी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में दिशा के साथ अमायरा भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि दिशा इन दिनों खुद को फिल्म की लीड अभिनेत्री बता रही है। ऐसे में उसका यह बयान अमायरा को रास नहीं आ रहा है। उधर, फिल्म के प्रोमो में भी दिशा ही नजर आ रही है। ऐसे में दोनों के बीच की अनबन को और हवा मिल गई है। आपको बता दे कि इस फिल्म जैकी चैन और सोनू सूद भी मुख्य भूमिका में है। उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह के साथ दिशा फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आई थी। दिशा की यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
हाइड्रोजन की धुआं रहित शक्ति से मिलेगी भारतीय रेल को नई दिशा
नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं नए आपराधिक कानून
एक देश-एक कर की दिशा में बड़ा कदम है फास्टैग, होंगे कई फायदे