
मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट पीडि़ताओं के परिजनों ने दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व सम्बन्धित थाने में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी विष्णुदत्त पुत्र बसन्त लाल निवासी ओम नगर जन्मभूमि मार्ग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्री गिन्नी के पति हरप्रसाद उर्फ शहसांह पुत्र विद्याराम निवासी ओम नगर सौख रोड थाना हाईवें ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में अतिरिक्त दहेज के बतौर वाइक की माॅग की, माॅग पुरी नहीं होने पर गिन्नी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया। दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में छत्तरपाल पुत्र भूपसिंह निवासी विरजापुर हाईवें ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दो पुत्रियां पूजा व कल्पना की शादी सौदान सिंह पुत्र गोपाल सिंह के दो पुत्रों से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए उत्पीड़न करना तथा माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तथा जान से मारने की धमकी दी हैं। घटना की रिपोर्ट पीडि़त पुत्री के पिता छत्तर सिंह ने सौदान सिंह सहित सात अन्य के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं। तीसरी घटना थाना महावन में जवाहर सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी इटौरा मलपुरा आगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री बौबी व सुधा की शादी एक ही परिवार में दो भाईयों के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन योगेन्द्र पुत्र सरनाम सिंह निवासी नगला लोका महावन ने अपने सात अन्य परिजनों के साथ मिलकर वौवी व सुधा से दहेज में बाइक लाने की माॅग की, माॅग पुरी नहीं जोने पर ससुरालीजनों ने एकराय होकर दोनो वाहनों का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगें इसके बाद भी माॅग पुरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने दोनो पुत्रियों के पिता को बुलाकर उनसें दहेज में बाइक की माॅग की माॅग पुरी नहीं करने पर योगेन्द्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पुत्रियों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए पिता सहित दोनो पुत्रियों को घर से वाहर निकाल दिया वहीं दुधमुही बच्चियों को भी घर से निकाल दिया जबकि वड़ें पुत्र को अपने पास रख लिया। पुलिस ने तीनों घटनाओं को दर्ज कर आरोपी ससुरालीजनों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS