मथुरा। हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम शरिफ के जुलूस में आज कुशकगली से अलम निकाली गई। जुलूस में अखाड़ेदार हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हुए चल रहे थे। जमां मस्जिद चैक बाजार पर रूक कर अलम कुशकगली वापस हो गई। इस दौरान मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, अबरार खांन बारसी, यूनिश गाजी, मुल्लाजी बाबू खां, सुऐब कुरैशी, नौशाद खांन, निशात अहमद, यासीन शाह, नईम, इमराम खान आदि मौजूद रहे।





