
18 जनवरी को 2.11 बजे
विलक्षण विभूतियाँ होंगी सम्मानित
ज्ञानदीप शिक्षा भारती की 28 वर्षों तक सेवारत रहीं दिवंगत प्रधानाचार्या सुश्री सविता भार्गव की स्मृति में दिल्ली की राष्ट्रीय संस्था ’अवन्तिका’ द्वारा 18 जनवरी को दोपहर 2.11 बजे ’अवन्तिका - सविता स्मृति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया के अनुसार समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली 14 विशिष्ट विभूतियों को समारोह में सन्त प्रवर स्वामी गुरुषरणानन्द जी महाराज एवं दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा के वरद आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त होगा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डा0 राम अवतार शर्मा, डा0 शशि तिवारी तथा डा0 विष्णु सक्सैना विशिष्ट अतिथि होंगे।
समारोह में ’भारत कोष’ का निर्माण कर रहे पूर्व सांसद चैधरी दिगम्बर सिंह के पुत्र आदित्य चैधरी, ग्राम कूम्हा ( राया ) की जुझारू युवती बबिता चैधरी, विभिन्न धर्मों के ग्रन्थ, वेद, पुराण, महापुरुषों आदि के सम्बन्ध में 5 घंटों तक अंग्रेजी में धाराप्रवाह बोलने वाली कक्षा 4 की 9 वर्षीय विलक्षण प्रतिभा सम्पन्न बालिका चेतन्या पाण्डे, आगरा के सेवाभावी चिकित्सक डा0 चन्दन कुमार, देश - विदेश में अनेक पुरस्कार प्राप्त मधुर कण्ठी कलाकार कु0 झनक नागर, भारत से बाहर जर्मनी आदि देशों में आयोजित तीरन्दाजी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता कु0 मान्या अग्रवाल, मनोविज्ञान विषयक हिन्दी तथा अंग्रेजी में लिखित 25 पुस्तकों के रचनाकार 10 पत्र - पत्रिकाओं के सम्पादक, आगरा के सुप्रसिद्ध मनोविज्ञानवेत्ता डा0 महेश भार्गव, साँझी कला के ख्याति प्राप्त आचार्य सुमित गोस्वामी, सहारा हाॅस्पिटल लखनऊ की सेवाभावी लोकप्रिय चिकित्सक डा0 शिल्पी सहाय, तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान प्रदान करने वाले जी0 एल0 ए0 विश्वविद्यालय के सूत्रधार नीरज अग्रवाल, शिक्षा, कला, भाषण, संगीत, नृत्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्या हेतु 1800 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित, लिम्का बुक में नाम लिखाने वाले मात्र 16 वर्षीय किशोर रिषभ अरोड़ा, गाजियाबाद निवासी, साहित्यकार, पत्रकार तथा कवि श्री विकास मिश्र, कोसी के रचनात्मक समाजसेवी, प्रभात जागृति मंच के संस्थापक जमुना प्रसाद मिश्र एवं अपने देश के लिए राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत माइक्रोसोफ्ट के विल गेटस् तथा गूगल द्वारा प्रस्तावित पाँच करोड़ वार्षिक वेतन को ठुकरा कर आदर्श उपस्थित करने वाले श्री वीरेन्द्र सिंह को ’अवन्तिका - सविता - सम्मान’ से सम्मानित किया जायगा।
’अवन्तिका’ के राष्ट्रीय निदेशक डा0 आनन्द अग्रवाल ने बताया कि समारोह में शिक्षणोत्तर गतिविधियों में शीर्षस्थ स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तक उनकी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को भी समारोह में सम्मानित किया जायगा।
ज्ञानदीप के शैक्षिक निदेशक के0 जी0 माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने शिक्षण संस्थाओं के आमंत्रित प्रधानाचार्यों से विशेष रूप से इस प्रेरणास्पद समारोह में उपस्थिति का अनुरोध किया है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS