अवस्थापना निधि से होने वाले कार्यो को लेकर डीएम ने दिये दिशा निर्देश

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ अवस्थापना निधि के विकास कार्यो विषयक बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता मे अवस्थापना निधि से किये जाने वाले विकास तथा अन्य कार्यों के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक कलक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अवस्थापना निधि से कराये जाने वाले विकास तथा अन्य कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था सर्वोपरि है। शहर की सफाई व्यवघ्स्था में अपना घर समझ कर अपना सहयोग करें। कूड़ा तथा गन्दगी नालियों में न डालें। उन्होंने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये आवश्यकतानुसार पेयजल टंकिया, पेयजल टेंकर, जनरेटर, सफाई व्यवस्था के लिये टेªक्टर, ट्रालियां, कूड़ेदान, हाथ ठेला तथा अन्य उपकरण खरीदने के लिये भी कहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार खरीदे जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता तथा दर मानक के अनूुसार होनी चाहिये। पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी आदि लगाये जाने चाहिये। 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login