अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

मथुरा। थाना कोसीकलाँ पुलिस ने फिर से शराब तस्करों को धर दबोचा है। इन तस्करों को गोपाल बाग चैकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शराव की 432 क्वार्टर बोतल सहित दबोचा है। पुलिसे के अनुसार ये बदमाश खरोट पुलिया पर पकड़ी गाड़ी संख्या यूपी 81 एएफ 8047 से शराब तस्करी कर रहे थे। अवैध शराब के साथ तस्कर अलीगढ़ के ग्राम बसौली निवासी राकेश पुत्र डालचंद गिरफ्तार किया गया है। उसके अनुसार ये शराब पंचायत चुनावो में बाँटने के लिये जा रही थी। प्रतिबंधित शराब हरियाणा निर्मित थी। पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर सोमवार की दोपहर को ये अवैध शराव पकड़ी थी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti