मथुरा। थानाध्यक्ष मांट दुर्गेश कुमार ने टोल प्लाजा मांट से सुरजीत पुत्र किशन सिंह और सीताराम निवासी सोहर थाना खरजखोंदा सोनीपथ हरियाणा और उसके दो साथियों को कार नंबर डीएल 8 सीपी 26 में धोखाधड़ी से 5 लाख की 360 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बिक्री के उददेश्य से ले जाते समय पकड़ा है। वहीं छाता थाने के उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा ने गोवर्धन चैराहे से राहुल पुत्र जयपाल निवासी गोपालधाम कालोनी हाईवे को वैगनार गाड़ी संख्या एचआर 30 9275 में 300 पौवा अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफ्तार किया है।





