मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों से अवैध रूप से शराब ले जाते दो लोगों केा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जनवेद सिंह ने भैंस बहौरा से सोनु पुत्र शंकरलाल निवासी रंगेश्वर मन्दिर के पीछें अम्बाखार को 15 पउआ अवैध शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। वहीं इसी कोतवाली में उप निरीक्षक रामरतन यादव ने क्षेत्र हनुमान चैराहा से सोनु पुत्र बालकिशन निवासी अॅम्बाखार पापड़पीर शहर कोतवाली को 15 क्वार्टर शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। वहीं उप निरीक्षक हेमन्त राघव ने क्षेत्र के रोडवेज वर्कशाॅप से रिन्कू पुत्र गया प्रसाद निवासी नगला रामसिंह महावन को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं।





