एसपी सिटी शैलेष कुमार पाण्डेय पत्रकारों को आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए पीछे खड़े हैं आरोपीगण
पति की गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को किया गुमराह
मथुरा। थाना हाईवें में एक महिला ने अपने पति की प्रेमी व पिता के साथ मिलकर हत्या कर दी तथा उसके शव को आगरा खन्दोली के पास फैक दिया। जिस पर आगरा पुलिस ने शव को बरामद कर जनपद पुलिस को शव मिलनें की सूचना दी। वहीं पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने पति की थाना हाईवे में गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन थाना पुलिस ने घटना की गहना से जाॅच की और मृतक की हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिफ्तार कर पुरे हत्याकांड का राजफाश कर दिया हैं। इस सम्बन्ध में एसपी सिटी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना हाईवें ममता पत्नी मुकेश पारासर निवासी मंडी चैराहा महेन्द्र नगर थाना हाईवें ने अपने पत्नी की गुशदगी 8 अगस्त को दर्ज कराई की 17 जुलाई को उसकार पति मुकेश अचानक गायव हो गया हैं। वहीं 15 सितम्बर को गुमशुद मुकेश के भाई सोनू शर्मा पुत्र स्व. कन्हैयालाल निवासी इमामवाड़ा कस्वा नौहझील ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा उमेश भारद्वाज के साथ किसी कार्य से आगरा गया था तो आगरा बस स्टेंण्ड पर उसके भाई का फोटों लगा हुआ था जिस पर लिखा था कि उक्त व्यक्त की शव 17 जुलाई 15 कोे खन्दोली के पास बरामद किया गया है। जिस पर डन्होंने आगरा पुलिस से सम्पर्क किया तो मृतक की शिनाख्त उसनें पफोटों के आधार पर उन्होंने स्वयं की। वहीं थाना प्रभारी हाईवे इस प्रकरण में गहनता से जाॅच कर रहें थे कि उन्हेोंने जाॅच के दौरान पाया की ममता के भरतपुर निवासी पंकज सिंगल पुत्र गोबिन्द सिंगल निवासी हलैना पीएनवी बैंक के पीछें जिला भरतपुर से हो गये। जिसकी पुष्टी मृतक के भाई सोने भी की। जिस पर पुलिस ने अब दोनो की तलाश शुरू कर दी जिस पर मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मुकेश की पत्नी ममता व उसका प्रेमी पंकज कहीं जाने की फिराक में गोवर्धन चैराहे पर है। जिस पर पुलिस ने गोवर्धन चैराहा से दोनो को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने ममता व उसके प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की तो ममता ने सारा राज संगल दिया। ममता ने अपने पति मुकेश की हत्या करना कबूल करते हुए बताया कि उसका मुकेश के साथ कोर्ट मेरिज से हुई थी जिससें उसका एक बच्चा भी है लेकिन शादी के कुछ बाद से ही उसका मुकेश से आये दिन झगड़ा होने लगा तथा मारपीट भी होने लगी। इसी दौरान उसके सम्बन्ध पंकज से हो गये। हम सभी लोग आर्केस्ट्रा पार्टी चलाते है। प्रेम सम्बधों की जानकारी मुकेश को हो गई। ममता ने बताया कि इसकी जानकारी अपने पिता अनिल चैहान पुत्र रामपाल सिंह निवासी मैनपुरी को दी। जिस पर उसनें अपने प्रेमी पंकज व पिता अनिल के साथ मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और उसी योजना के तहत उन्होंने योजनावृद्व तरीके से मुकेश को 17 जुलाई को फोन पर बुलाया और उसें जमकर मुकेश के साथ शराब पिलाई और उसके वेहोश होने पर पंकज व अनिल ने मुकेश को मारूति कार में डालकर आगरा के खन्दौली के पास ले गये जहाॅ जंगल में उन्होंने मुकेश की गला दवाकर हत्या कर शाव को वहीं पफैक कर भाग गये और योजनावृद्ध तरीके से ममतार ने मुकेश के गायव होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन पुलिस ने पुरे घटनाक्रम का राजफाश कर दिया। पुलिस ने ममता और पंकज के बयान के आधार पर हत्या में लिप्त जितेन्द उर्फ जीतू, उर्फ अमन पुत्र पप्पू मीरासी जाति मुस्लिम गान्धी नगर सेवर जिला भरतपुर, व ममता के पिता अनिल चैहान पुत्र रामपाल सिंह चैहान निवासी सिमरई सारा थाना भोगाॅव मैनपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से दो मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त मारूति कार को बरामद कर हत्यारोपियों को जेल भेजा हैं।





