असामाजिक तत्वों के लोगों से छात्राएं परेशान

खुले आम बेचे जा रहे है जहरीले मादक पदार्थ 

मथुरा। जनरल गंज क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के लोगों और नशेड़ियों का जमावड़ा जमा रहता है। कालेज की छात्राओं से छेड़खानी होती है जहां तक कि अश्लील फब्तियां कसी जाती है। नगर पालिका परिषद के पास खत्री पब्लिक स्कूल के इर्द-गिर्द गली संतदास टीला के नुक्कड़ पर सुबह 7 बजे से असामाजिक तत्वों के लोगों का जमावड़ा जम जाता है। सदर बाजार से आने वाली छात्राएं जो कि पैदल चलकर अपने कालेज जाती है, जिनमें कुछ छात्राएं आर्यसमाज गल्र्स इंटर कालेज में पढ़ती है। और कुछ छात्राएं किशोरी रमण गल्र्स इंटर कालेज में पढ़ती है, उनका रास्ता निकलने का यहीं से है ये असामाजिक तत्व के लोग उन छात्राओं से छेड़खानी करते है। और अश्लील शब्दों का प्रयोग करतेे है। यहीं खत्री पब्लिक स्कूल के बराबर गोविन्दी चाय वाले की दुकान पर खड़े होकर एक व्यक्ति छंगा उुर्फ सौरभ पुत्र मंगीलाल सट्टे वाला जिसके यहां सट्टै का कार्य होता है और मंगीलाल का लड़का सौरभ उर्फ छंगा नशीला पाउडर के पाउच बेचता है। जिस पाउच की कीमत 250 रुपए से 1000 रुपए तक है। इसका स्टाॅक घर पर रहता है घर सड़क से कुल पचास कदम की दूरी पर है। शाम को 7 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक तो खत्री पब्लिक स्कूल के बराबर गोविन्दी चाय वाले की टेबिल पर बैठकर नशीले पाउच के पैकेट बेचे जाते है। अगर पुलिस प्रशासन ने गौर नहीं किया और रोक नहीं लगाई तो युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। और उनका जीवन नष्ट हो जाएगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti