अस्पताल के पास मिला महिला का शव

मथुरा। कस्बा फरह स्थित दीन दयाल अस्पताल के समीप एक महिला का शव पड़ा मिला। थाना रिफाइनरी के अंतर्गत नगला मनीराम निवासी रमेशचंद की पत्नी श्रीमती ललता (50) को उसके परिजनो ने रविवार को गांव बरारी जाने के लिए टैम्पू में बैठाया था। उसका शव कस्बा फरह स्थित दीन दयाल धाम अस्पताल के समीप पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिवारीजनो को दी। मृतका के देवर हरी पुत्र गिर्राज ने अपनी भाभी की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti