अॅखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दिया यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन

मथुरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा यमुना मुक्ति के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ जुड़ते हुये महासभा के पदाध्किारियों द्वारा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधकान्त शास्त्राी की उपस्थिति में अभियान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से समर्थन दिया गया। क्षत्रिय महासभा के मथुरा जिलाध्यक्ष कुँवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यमुना सभी की माँ है और उनकी रक्षा करना हम सभी का ध्र्म है और क्षत्रिय तो ध्र्म रक्षा करने के लिये ही पैदा हुये इसलिये क्षत्रिय समाज अपनी यमुना मैया की रक्षा के लिये पूरे तरह से सहयोग करेगा और 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक की पदयात्रा में हजारों क्षत्रिय भाई साथ चलेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधकान्त शास्त्री ने कहा कि ‘‘ क्षतात त्रायते इति क्षत्रिय ’’ जो पाप को समाप्त करे वह क्षत्रिय है। यमुना में जो आज प्रदूषण हो रहा है वह भी एक पाप है इस पाप को नष्ट करने के लिये आप सभी को आगे आना होगा और यमुना मैया की रक्षा कर ध्र्म और जीवन दोनो की रक्षा करनी होगी। आप सभी के समर्थन और सहयोग से यमुना मुक्ति की इस मुहिम को और बल मिलेगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti