पीड़ित ही निकला लुटेरा
वृन्दावन। गत 9 अगस्त को वृन्दावन गोवर्धन रोड पर नगला मोहरसिंह गांव के पास बाइक सवार मोहनलाल पुत्र राजेश निवासी नगला मदारी सादाबाद से आंखों में मिर्च झोंककर दो लाख रूपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इसको लेकर आज प्रेसवार्ता में मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाल वृन्दावन मुनीश चन्द और जैंत चैकी प्रभारी राकेश यादव ने टीम बनाकर इसका जब पता लगाया तो मालूम पड़ा कि जिसने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था वह ही लूटेरा निकाला। पुलिस ने बताया कि मोहनलाल पीड़ित मायको फाइनैंस में कलैक्शन कर्मचारी था जो कंपनी के सदस्यों से मासिक किस्त की राशि एकत्र कर जमा करता था। जब उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और लूटी गई संपत्ती मौके पर चलकर बरामद कराने का आश्वासन दिया। कृष्णकुंज टाउनशिप स्थित किराये के मकान से कथित लूट की धनराशि एक लाख 95 हजार 500 रूपये बरामद कराये। मोहनलाल शातिर अपराधी है कंपनी की रकम हड़पने को उसने यह प्रयास किया।





