आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां कैंट स्थित बिजलीघर पर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए 

मथुरा ;रिपोर्टरद्ध। उप्र आंगनबाड़ी श्रमिक संघ के बैनरतले आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कैंट स्थित बिजलीघर से कलैक्ट्रेट तक जोरदार नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन निकाला और अपनी मांगे मनवाये जाने के लिये अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया। जिलाधिकारी कार्यलय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुय अपनी मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। कार्यकत्रियों का कहना था कि तीन हजार रूपये का मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जाता है जबकि शासन के आदेश हैं कि नौ हजार रूपये कम से कम मानदेय उनको मिलना चाहिये। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को न्यूनतम मजदूरी के रूप में पन्द्रह हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाये, इसे मूल्य सूचकांक से जोड़ा जाये। आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये तथा उनके लिये बोनस, प्रोविडेंट फण्ड, ग्रेच्युटी की व्यवस्था हो। पेंशन नीति में बदलाव किया जाये तथा नई पेंशन नीति लागू की जाये और उसमें आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को शामिल किया जाये। कार्यकत्रियों ने ज्ञापन में कहा है कि 1 मई 2012 को पंजीरी वितरण पर रोक लगी थ्ीा उसे कड़ाई से लागू किया जाये। इस दौरान उप्र आंगनबाड़ी श्रमिक संघ की शशि प्रभा, ऊषा शर्मा मौजूद थीं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti