पुलिस छावनी में तब्दील दानघाटी मंदिर
गोवर्धन। गिर्राज दानघाटी मंदिर सुरक्षा कर्मियों के घेरे में है जहाँ देश में आंतकी हमले की आशंकाओें को लेकर दानघाटी मंदिर की सुरक्षा जिले के पुलिस अधिकारियोे ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में प्रभु दर्शन को उमडने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये मंदिर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। और मंदिर के गेट पर मैटल डिटैक्टर से श्रद्धालुओं की जाॅच कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर भारत आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर देश की खुफिया एजेन्सियों ने धार्मिक स्थानो सहित स्कूल हवाई अडडे रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघन चैंकिग कर आतंकवादी संगठनों पर नजर बनाये रखने के लिये सभी राज्यों को हाईअलर्ट जारी किया है। बही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ताजमहल देखने के आगरा आ सकते है उनके आगमन को लेकर मथुरा आगरा अलीगढ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की दिल्ली मींटिग की गई है जिसमें धार्मिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली मीटिंग से लोटने के बाद ही मथुरा के पुलिस अधिकारियों ने जिले भर के धार्मिक स्थानों को हाईअलर्ट जारी कर मंदिर देवालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वही गोवर्धन का गिरिराज दानघाटी मंदिर पीएसी जवानों के सुरक्षा घेरे में है जहाॅ थाना प्रभारी द्वारा मंदिर के गेट पर मैटल डिटैक्टर लगा कर श्रद्धालुओं की चैंकिग कर प्रभु दर्शन कराये जा रहे है।





