आईबीएस के छात्रों ने किया धार्मिक स्थलों का भ्रमण

गिरि परिक्रमा लगा कर मांगी मनौती

ग्रामीण युवाओं के लिए कम्प्यूटर  के कोर्स शीघ्र 

मथुरा। आईबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के बाद गिरि गोवर्धन की परिक्रमा कर मनौतियां मांगी। प्ररिक्रमा के बाद उन्होंने धार्मिक तीर्थस्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने मानसी गंगा में स्नान कर दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना की। परिक्रमा उपरान्त सभी ने गोकुल, महावन, बलदेव, चैमुंहा के ब्रह्मा जी, पसौली के मंशा देवी मंदिर में दर्शन कर मनौतियां मांगी। छात्रों के साथ गए मार्केटिंग हैड राजेन्द्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों के दिल में ईश्वर के प्रति आस्था तो बढ़ती ही है, साथ ही उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कॉलेज के डायरेक्टर तनवीर अब्बासी, डीन केपी सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी सीपी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी बलदेव सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद दिया। डायरेक्टर तनवीर अब्बासी ने बताया कि कॉलेज में पॉलीटेक्निक में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। पिछले वर्ष डिप्लोमा पूरा करने वाले 90 प्रतिशत से अधिक छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है। कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाओं की भी व्यवस्था की गई है, जिनमें कमजोर छात्रों की पढ़ाई चल रही है। शीघ्र ही देहात के बच्चों के विकास के लिए कम्प्यूटर के कई कोर्स कालेज में लाए जा रहे हैं, इनसे लोकल युवाओं को लाभ मिलेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti