स्थित विद्युत सब स्टेशन पर धरना देते बछगांव के ग्रामीण
हाईटेंशन करंट की चपेट में आयीं दो भैस, मरणासन्न
शुक्रवार को पूरे दिन गुल रही बिजली, उमस से परेशान रहे लोग
सौंख समाचार। गुरूवार की देर शाम बछगांव में बिजली के तारों के टूट कर पोखर मे गिर जाने और पानी पीने गयीं दो भैंस करंट की चपेट में आ जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गये। शुक्रवार की सुबह कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच कर धरना दे दिया और बिजली आपूर्ति को बंद करा दिया। इससे त्यौहार के मौके पर कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
सौंख क्षेत्र के गांव बछगांव की बाहरी सीमा पर पोखर बनी हुई है जिसमें गांव के मवेशी पानी पीने के लिए जाते हैं। पोखर के पास से ही विद्युत के तार जा रहे थे। गुरूवार की शाम गांव के पशुपालक कुछ भैंसों को पानी पिलाने के लिए पहुंचे। तभी हाईटेशन लाइन से टूट कर गिरे तार के करंेट की चपेट में भैस आ गयीं। इससे भैंसों की स्थिति मरणासन्न हो गयी। इससे ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त हो गया। शुक्रवार की सुबह गांव बछगांव से ग्रामीण स्थानीय सब स्टैशन पर जमा हो गये और सौख क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की बंद करा दिया। इससे आसपास के गांव भी प्रभावित हुए। सूचना पर कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गयी। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। धरना देने वालों में भरत सिंह, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, राजकुमार, नरेन्द्र, वेद प्रकाश, हरविलास, चैब सिंह, पूरन सिंह, फूलचंद, रघुवीरी देवी, नवल देवी, ओमवती देवी, राजकुमारी, शकुन्तला, चन्द्रवती, राजवती आदि शामिल थे। इस बारे में जेई राजुद्दीन ने बताया कि ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उन्होनें इसके लिए गुरूवार की रात्रि ही ग्रामीणो की उच्चाधिकारियों से वार्ता करा दी। परन्तु इसके बाद भी ग्रामीणों ने शुक्रवार को सब स्टेशन पर धरना दे दिया। शीघ्र ही ग्रामीणों से पुनः वार्ता कर आपूर्ति चालू करा दी जायेगी।





