मथुरा। शहर के कठौती कुंआ मौहल्ले में मस्जिद के सामने आज दोपहर एक किशोरी की स्टोव फट जाने के कारण लगी आग में मौत हो गई। घटना को लेकर मौहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। आसपास के लोगों ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से स्वर्ण जयंती अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शहर केातवाली क्षेत्र अंतर्गत कठौती कुंआ मौहल्ले में मस्जिद के सामने आज दोपहर लगभग तीन बजे फशी उद्दीन टेलर के मकान से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। जिससे मौके पर मौजूद लोग उसके घर की ओर दौड़ पड़े। मौके पर फशीउद्दीन की 16 वर्षीय बेटी हुमा आग की लपटों के बीच चीख-चिल्ला रही थी। आसपास के लोगों ने बामुश्किल किशोरी को आग से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 99 फीसदी जली किशोरी को स्वर्ण जयंती अस्पताल रैफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।





