आग से जली भैंस को उपचार हेतु ले जाते किसान

राया! थाना क्षेत्र राया के अन्तर्गत गाॅव अस्तल (ककरेटिया) में अचानक लगी आग से बुर्जी, बिटौरा जल कर राख हो गये। इसमें लाखों रूपये कीमत का भूसा जलकर राख हो गया। साथ ही वहाॅ पास में बंधी हुई लगभग एक दर्जन भैंसों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।

प्राप्त विवरण के अनुसार अस्तल निवासी शिवदत्त के यहाॅ अचानक बुर्जी में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि पास में अन्य बिटोरे भी जलकर राख हो गये। साथ ही पास में बॅध रही लगभग एक दर्जन भेेंसे जलकर धटना स्थल पर ही खत्म हो गयी। क्षेत्रीय लोगों ने फायर ब्रिगेट को भी फोन किया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुॅची तवाही हो चुकी थी। और पीडिता का लाखों रूपये की कीमत की भेंस और बुर्जी, बिटौरा पूरी तरह खत्म हो चुके थे। वहीं ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाया और डाक्टर ने पशुओं का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों ने गरीब सत्यपाल की मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है। उसे मुआवजा दिया जाये। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। वहीें थाना प्रभारी राजा सिंह ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया। जो मदद आपदा में सरकार द्वारा दी जाती है वो दिलवाने की पूरी कोशिश की जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti