आगरा में यमुना रक्षक दल ने किया यमुना मुक्तिकरण अभियान का आगाज

बिना यमुना के आगरा के ताज महल की सुन्दरता अधूरी

आगरा कार्यालय के शुभारम्भ पर मौजूद यमुना भक्त

 

मथुरा। मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना आन्दोलन को गति देने व आगामी पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिये क्षेत्रिय कार्यालय खोले जा रहे जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो तक यमुना मुक्ति का आवह्न पहुॅचाया जा सके। इसी क्रम में अभियान द्वारा आगरा महानगर में आन्दोलन को धार देने के लिये आगरा में शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर मन्दिर में अभियान के क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय का उद्घाटन 12 जनवरी सोमवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ साथ आगरा के सैकड़ो नगरवासी भी उपस्थित रहे। कार्यालय का उद्घाटन प्रख्यात कथावाचक श्री विष्णु चैतन्य हरि जी एवं राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुअ ने कहा आगरा में विश्व के अजूबों में गिना जाने ताजमहल स्थित है जिसके उत्तरी भाग में यमुना जी प्रवाहित होती है आज बिना स्वच्छ यमुना के ताजमहल की भी सुन्दरता अधूरी है। यमुना में बह रहे जल के कारण आगरा में पेय जल और किसानों की कृषि को हानि पहॅुच रही है। इसलिये हम सभी को संगठित हो 15 मार्च के पदयात्रा में अभूतपूर्व संख्या में यमुना जी को लान के लिये दिल्ली चलना है। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कथाव्यास केशव देव शास्त्री, सुनील शास्त्री, देवेन्द्र शास्त्री, बबलू भण्डारी, सज्जन शर्मा, मोन्टी, सोनू रावत, अवधेश शुक्ला, ऋषि दुबे ने उपस्थित होकर अपने विचार रखते हुये अभियान को हर संभव तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti