आज और कल रहेगा ठाकुर बांकेबिहारी पर भीड़ का दबाव

आज और कल रहेगा ठाकुर बांकेबिहारी पर भीड़ का दबाव नववर्ष पर ठाकुरजी धारण करेंगे नई पोशाक 

मथुरा । 31 दिसंबर और 1 जनवरी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमडने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने भी तैयारियां तेज कर दीं हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने पूर्व में मंदिर में हुईं दुघर्टनाओं और अनुभवों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर परिसर और आस पास स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कैंप लगाए जाने की व्यवस्था की है। इसके लिए मंदिर प्रबंधन के द्वारा सीएमओ को पत्र लिखकर कैंप लगाए जाने की मांग की है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधार्थ स्वास्थ्य विभाग को मंदिर और आस पास लगभग 6 स्थानों पर कैंप लगाए जाने के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। इधर ठाकुुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी की सुबह मंदिर में उनकी सेवा है। वर्ष के अंतिम और प्रथम दिन की तैयारियों के लिए सेवायत भी तैयारी में लगे हैं। ठाकुरजी को पहनाए जाने वाली पोशाकों और मंदिर की साज सज्जा के लिए कई यजमान सामने आ रहे हैं। 1 जनवरी को मंदिर को सजाया संवारा जाएगा। सुगंधित इत्रों का मंदिर में छिड़काव किया जाएगा। 1 जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को भव्य पोशाक धारण कराई जाएगी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti