मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह
पोलिंग पार्टियां को दिशा निर्देशित करते हुये किया रवाना
डीएम, एसएसपी और प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मथुरा। जिला पंचायत के चैथे और अंतिम चरण का मतदान आज गुरूवार राया और बल्देव ब्लाॅक में होने जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चैकन्ना बना हुआ है। इसको लेकर पोलिंग पार्टियों को क्षेत्रों मंे रवाना कर दिया गया है। डीएम और एसएसपी अंतिम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण तरीके के संपन्न कराने के लिये जुटे हुये हैं। कल अंतिम चरण के मतदान के लिये आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने क्षेत्र में जाकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की जानकारी ली और वहां किसी भी प्रकार की घटना न हो इसके लिये स्थानीय पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश भी दिये। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिये जिला प्रशासन के अधिकारी काफी गंभीर हैं। मतददेय स्थलों के बाहर लगने वाले प्रत्याशियों के बस्तों को मतदेय स्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर रखने के निर्देश भी जिला प्रशासन ने दिये हैं।
कल के चुनाव को लेकर आज बुधवार चुनाव प्रेक्षक अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने राया क्षेत्र में जाकर मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया और पोलिंग पार्टियांे को रवाना करते हुये उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।
राष्ट्रीय इंटर कालेज से निकला पोलिंग पार्टियों का रेला
आज होने वाले ग्राम पंचायत के अंतिम चरण के लिए राया के राष्ट्रीय इण्टर कालेज से सभी पोलिंग पार्टियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। सुबह से ही कालेज पर बसों व मतदान अधिकारीयों की भारी भीड़ जमा हो गयी थी जो शाम होते होते रवाना कर दी गयी। चुनाव प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश, जिला अधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कालेज का निरीक्षण किया। गौरतलब ही कि इसी कालेज में चुनाव के बाद मतपत्र जमा किये जायेंगे। जिसे लेकर स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया।





