नई दिल्ली । भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। गंभीर ने दो साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी की। जो उनके इस जन्मदिन बेहद खास बना रही है। हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ गंभीर ने बेहद ही शानदार बल्लेबाजी कर अपनी शानदार फॉर्म में होने के संकेत भी दिए। आपको याद होगाा कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया में साल 2003 में डेब्यू किया। लेकिन उनका करियर उतार चढ़ाव भरा रहा। 2007 टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में गंभीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम इंडिया की जीत में बेहद अहम रोल निभाया था। गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए 147 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया है । जिसमें उन्होंने 85.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 5238 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने हर तरह की विकटों पर रन बनाए हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
राष्ट्रीय हितों के लिए गंभीर ख़तरा है विभाजनकारी राजनीति
संसदीय लोकतंत्र पर गंभीर संकट है जातिवादी सियासत
‘स्वच्छ भारत’ ही होगा गांधी को जन्मदिन का गिफ्ट