मथुरा। पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को वैट लगाने के विरोध में आज मंगलवार जनपदभर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपने पेट्रोल पंप मंगलवार सुबह छह घंटे के लिए बंद रखने का ऐलान किया हे। बताते हैं कि यूपी में पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा पेट्रोल और डीजल अधिक मंहगा है। इससे पेट्रोल-डीजल डीलरों को भारी नुकसान हो रहा है। इसी के विरोध में जनपदभर के लगभग आठ दर्जन पेट्रोल पंप संचालक अपने पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।





