आज आकर्षक अद्भुत सजाया जाएगा बंसती कमरा
मथुरा। आज शुक्रवार बसंत महोत्सव को लेकर जहां वृन्दावन के प्रसिद्ध रंगजी मंदिर में बसंती कमरा को आकर्षक सजाया जाना शुरू हो गया है वहीं बिहारीजी मंदिर में आज शुक्रवार विशेष दर्शनों को लेकर भारी भीड़ आने की संभावना है। वहीं मथुरा के यमुना पल्लीपार स्थित दुर्वासा ऋषि मंदिर में भव्य दर्शन व मेला को लेकर भीड़ लुटेगी।
ज्ञात हो कि बसंती पंचमी के दिन आज नगर के चैराहों, तिराहों पर होली जलने के स्थानों पर होली का डांडा गढ जायेगा। बसंती पंचमी को लेकर कल धर्मालु लोगों द्वारा अपने घरों में मां सरस्वती का पूजन किया जायेगा। विद्या, बुद्धि की देवी सरस्वती की पूजा आज शुक्रवार विद्यालयों में भी की जायेगी। इस पर्व को लेकर समूचे ब्रज मण्डल में होली उत्सव के कार्यक्रमों की बयार शुरू हो जायेगी। ज्ञात हो कि फाग महोत्सव की शुरूआत ब्रज में बसंत पंचमी से शुरू हो जाती है। बरसाना व नंदगांव में भी कल इस पर्व को लेकर फाग महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरूआत हो जायेगी। इसी क्रम में विश्व सनातन दल एवं दुर्वासाऋषि गौ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बसंत होली महोत्सव शुक्रवार शाम चार बजे से दुर्वासा ऋषि तपोस्थली विशनगंज यमुनापार में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी का स्वागत किया जायेगाा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, विशिष्ट अतिथि मगनदास होंगे।





