आज से शुरू होगा दूसरे चरण का नामांकन

पूरे दिन चली नामांकन पत्रों की जांच

मथुरा। जिला पंचायत चुनावों की प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जा रहा है। तीन अक्टूबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जायेगी और उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये जायेंगे। वहीं दूसरे चरण का नामांकन आज गुरूवार से शुरू हो जायेगा। जिला पंचायत के नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है और वे गांव-गांव और घर-घर पंहुचकर प्रत्याशियों से संपर्क में जुटे हुये हैं। अभी तक किसी भी प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हुये हैं। चुनावों को लेकर प्रत्याशियों में भारी उत्साह है और वे किसी भी सूरत में चुनाव जीतने के गुणा-भाग में लगे हुये हैं।

 

भाजपा ने 7 वार्डों से घोषित किये प्रत्याशी

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने मांट विधान सभा क्षेत्र के मांट व नौहझील ब्लाक की जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची घोषित की है। इसमें वार्ड नं. 1 से विष्णु कुमार शर्मा, वार्ड नं. 2 से धर्मेन्द्र दुबे, 3 से कृष्णा देवी वाल्मीकि, 4 से तेज बहादुर स्वर्णकार, 5 से अशोक नौहवार, 6 से अनिल अग्रवाल, 7 से ममता गिर्राज ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti