मथुरा। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ने दक्षिण दिल्ली की तिलपत घाटी में पौधारोपण कर हरित अभियान में भाग लिया। उनकी धर्म पत्नी पूज्य माता सविंदर ने भी पौधा लगाकर अभियान में हिस्सा लिया। एक माह के इस अभियान के अंतिम दिन एक लाख पौधे लगाकर तिलपत घाटी को प्रदूषण रहित स्थल में परिवर्तित करने का प्रयास किया गया। संत निरंकारी मिशन के अतिरिक्त कई अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी अभियान में योगदान दिया। मिडिया प्रभारी किशोर ‘स्वर्ण- ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में मथुरा के भक्तों सहित आठ हजार 8000 से अधिक निरंकारी भक्तों ने भाग लिया।





