आडवाणी के कहे शब्द 'कृपा' से भावुक हुए नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली : भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद सांसदों को संबोधित करते समय भावुक हो गए। उनका गला भर आया और वो कुछ देर के लिए चुप गए।

 

बीजेपी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के भाषण का एक शब्द पर मोदी आहत नजर आए। आडवाणी ने कहा कि मैं मानता हूं कि ऐसे ऐतिहासिक प्रसंगों से गुजरना बीजेपी और नरेंद्र भाई मोदी की कृपा है कि उन्होंने हमें ऐसे ऐतिहासिक पल से गुजरने का मौका दिया। 

 

मोदी को आडवाणी की यही बात भावुक कर गई। उन्होंने अपने भाषण में आडवाणी को संबोधित करते हुए कहा कि आडवाणी जी ने एक शब्द प्रयोग किया है। मैं कहता हूं कि वो यह शब्द इस्तेमाल ना करें। कुछ देर बाद पानी पीकर मोदी संभले और भावुक होकर कहा कि क्या बेटा मां पर कभी कृपा कर सकता है क्या। मां की तो सिर्फ सेवा की जा सकती है। जैसे भारत मेरी मां है, वैसे ही बीजेपी भी मेरी मां है। कृपा तो पार्टी की है जो मां की सेवा करने का अवसर मुझे दिया।

 

मोदी ने अपने भाषण में दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक को याद किया। इससे पहले संसद भवन पहुंचने पर नरेंद्र मोदी ने संसद की सीढ़ियों पर माथा टेककर प्रणाम किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti