मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के नेता और अज्ञात मृतकों का अपने पैसे से अंतिम संस्कार और धार्मिक क्रियायें कराने वाले पं. ओमप्रकाश पचैरी ने विद्युत विभाग की मनमानी और खराब नीतियों के चलते चेतावनी दी है कि वे सुधार लायें वरना मुझे आत्मदाह के लिये मजबूर होना पड़ेगा। विद्युत विभाग श्री पचैरी का निरंतर विद्युत बिलिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है।





