आत्मदाह की धमकी देने वाले माता-पिता भी गिरफ्तार

लाखों के जेवरात सहित दो युवक पकड़े

वृन्दावन। कोतवाली वृंदावन पुलिस ने दो युवकों को लाखों के जेवरात सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों शातिर चेन स्नेचर हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अजय पुत्र रनवीर निवासी राजपथ नगर हाईवे और नीरज निवासी मथुरा को पुलिस ने चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया, जिनके पास से लाखों रूपये कीमत के आभूषण बरामद हुए हैं। इस घटना को लेकर अजय के पिता रनवीर और उसकी मां विजया देवी वृन्दावन कोतवाली पंहुची और उन्होंने अजय को झूठे मामले में फंसाने का दावा करते हुए कहा कि हम थाने में आत्महत्या कर लेंगे। उनके पास से पुलिस को एक पेट्रोल की बोतल मिली। एसपी सिटी के आदेश पर विजया देवी और रनवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अजय के माता-पिता का कहना था कि यदि आप लोगों ने हमें यहां आत्मदाह नहीं करने दिया तो हम न्यायालय परिसर में पंहुचकर आत्मदाह करेंगे। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login