आधा दर्जन लोडेड टैम्पों के काटे चालान

मथुरा। अब वृंदावन क्षेत्र एवं मथुरा में डीजल के थ्रीव्हीलर और लोडिंग वाहन नहीं चल सकेंगे। आज सोमवार इसी क्रम में एआरटीओ मंुशीलाल ने लगभग आधा दर्जन लोडेड टाइप टैम्पो, आपे आदि थ्री व्हीलरों को रोककर उनका चालान किया। इस बात की जानकारी देते हुए एआरटीओ मथुरा ने बताया कि अब जनपद में डीजल से संचालित थ्री व्हीलर और लोडिंग वाहन नहीं चल पायेंगे। जरूरत है टैम्पो चालकों की कि वे इसे बदल लें, अन्यथा उन्हें नुकसान होगा। ऐसा सरकारी आदेश है। आज सोमवार इसी क्रम में एआरटीओ मंुशीलाल ने लगभग आधा दर्जन लोडेड टाइप टैम्पो, आपे आदि थ्री व्हीलरों को रोककर उनका चालान किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि आगरा मण्डल आयुक्त के निर्देश पर अब केवल सीएनजी वाहन ही चलेंगे। डीजल से संचालित टैम्पो जब्त किये जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एआरटीओ कार्यालय से पास होकर चलने वाले ई रिक्शे ही मथुरा-वृन्दावन की सड़कों पर दौड़ पायेंगे, जो एआरटीओ से पास नहीं है उनका संचालन रूक जायेगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti