बलदेव। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय पर एकत्रित होकर दिल्ली विधान सभा जीत का जश्न आतिशबाजी चलाकर व मिठाई बाॅट कर मनाया गया। इस अवसर पर खौना गुरु, सुल्लड़ व्यास, हरी मोहन पाण्डेय, संजीव कटारा, गोकुलेश पाण्डेय, रोहित मोदी, गोपीनाथ गुधैनियां आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।





