आप की जीत पर मथुरा में कार्यकताओं ने बॅाटी मिठाई

दिल्ली में आप की जीत पर मथुरा के होलीगेट पर हर्ष व्यक्त कर मिठाईयां बांटते पार्टी कार्यकर्ता 

मथुरा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीट हासिल कर अपनी एक ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। पार्टी की इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया। इसी के तहत आप नेता ललित शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के विकास बाजार पर एकत्रित होकर गान्धी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उसके उपरान्त जुलूस के रूप में शहर के हद्रय स्थल होलीगेट चैराहा पर आये कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर मिष्ठाई का वितरण कर एक दूसरें को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर आप जिला संयोजक ललित मोहन शर्मा, शहर अघ्यक्ष अजय बन्धू, सुभाष सैनी, एम0के0 गोस्वामी, कन्हैया अग्रवाल, अमित पाठक, आशुतोष शर्मा, रवि सारस्वत, ब्रजेश अग्रवाल, इकरार अली एडवोकेट, सुनील उपाध्याय,. सुनील उपाघ्याय एडवाकेट, डा0 भगत सिंह, टीटू आनन्द, कुलदीप पाठक आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti