आपदा पीडि़त किसानो के साथ संघर्ष करेगी भाजपा

मथुरा। मुआवजे के लिए भाजपा ने भरी हुंकार और ओला वृष्टि व् वर्षा की आपदा से पीडि़त किसानो के मुआवजा व् ऋण मापफी मांग को लेकर भाजपा मथुरा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा फसलों के नुकसान के निष्पक्ष आकलन, 80 प्रतिशत मुआवजा व् मृतकों को विशेष मदद की मांग की अन्यथा की स्थिति में भाजपा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी.। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ओलावृष्टि व् अतिवृष्टि से नष्ट फसल की बालियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. मृतक किसानों को विशेष मदद ऋण माफी, विद्युत बिलों को मापफ करने और आलू किसनों व् फसली किसानों के समर्थन में भाजपा ने अपने जिलाध्यक्ष डाॅ डीपी गोयल के नेतृत्व में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रटे हेम सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन और नारेबाजी के मध्य आक्रोश प्रगट किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जिला प्रशासन को चेताया की जनपद का किसान बर्बाद हो रहा है व् वह आत्महत्या कर रहा है जिस पर भी सरकार और प्रशासन अभी चुप है। वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने सभा को सम्बोधित भी किया. सभा में वक्ताओं ने आलू किसानो की व्यथा व्यक्त की व किसानों की नष्ट फसलों का निष्पक्ष आकलन करके 80 प्रतिशत मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग की व् अखिलेश सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करत्ये हुए मुआवजा न मिलने पर किसानों के साथ सड़कों पर संघर्ष की चेतावनी दी व् किसानों के कंधे से कन्धा मिलाकर साथ देने व् मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन को डाॅ डीपी गोयल, रविकांत गर्ग, प्रणतपाल सिंह ओमप्रकाश सिंह अजय पोइेया, देवेन्द्र शर्मा रविन्द्र पाण्डेय, श्याम अहेरिया, राजेश चैधरी महिपाल सिंह, करिंदा सिंह, सतपाल चैधरी रघुवर तौमर ने सम्बोधित किया. ज्ञापान प्रदर्शन में रामकिशन पाठक योगेश अव्वा प्रदीप गोस्वामी ज्ञानेन्द्र रना बनती चैधरी मीणा गोला चेतन स्वरुप पराशर रमेश आर्य हीरा सिंह भंवर सिंह धर्मवीर शर्मा सुभाष यादव मनोज उपाध्याय कृष्ण मणि सूबेदार आदि उपथित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti