
मथुरा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी जिला ग्राम्य विकास संस्था ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि राहत आयुक्त उ0प्र0 एंव जिलाधिकारी द्वारा प्रायोजित आपदा प्रबन्धन क्षमता निर्माण से संबन्धित चार दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला ग्राम्य विकास संस्थान दामोदरपुरा पर दिनांक 18 से 21 फरवरी 2015 तक सफलता पूवर्क आयोजित किया गया। उन्होने बताया है कि इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का प्रमुख उदद्ेश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के 30 वरिष्ठ मध्यम स्तरीय अधिकारियों को मुख्य रूप से आपदा न्यूनीकरण तैयारी, राहत एंव पुर्नवास के स्तरों में प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण कार्य राज्य स्तर से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की उपस्थिति में सम्पादित किया गया। उन्होने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 फरवरी को उप जिलाधिकारी कु0 गरिमा सिंह एंव जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा0 अजीत कुमार द्वारा किया गया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS