मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र से ट्रक के द्वारा अबैध रूप से ले जाई जा रही शराब की 1100 पेटी कल आबकारी टीम ने पकड़ी है। नवागत आबकारी अधिकारी ने टीम का उत्साह वर्धन करते हुए उनकी पीट थपथपाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक अनत कुमार मिश्रा ने अपने हमराई बलवीर शर्मा, नरेश कुमार को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए राया मार्ग स्थित मजा सय्यैद के पास अवैध शराब से भरा ट्रक के आने का इंतजार करने लगे। सायं साढ़े छह बजे करीब ट्रक आया जिसे आबकारी टीम द्वारा रोका गया जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें 1100 पेटी शराब जिन ब्राउण्ड की पाई गई जिनकी कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पकडे गए आरोपियों की शिनाख्त अमित कुमार एवं संजू राम निवासी चढ़ीगढ़ बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों के अनुसार यह शराब वह चढ़ीगढ़ से अरूणांचल प्रदेश में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। जिला अधिकारी चन्द्रशेखर द्वारा टीम को सराहनीय कार्य के लिए पीट थपथपाई तथा उन्हें भविष्य में उत्साहवर्धन काम के प्रति उत्साहित किया।





