मथुरा। जनपद की आबकारी विभाग की टीम ने जैत क्षेत्र से ट्रक में तस्करी करके लाई जा रही अवैध शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शराब की कीमत करीब 70 लाख रूपयें बताई गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक संजय यादव, व आरके सिंह को मुखविर से सूचना मिली की एक दस टायर ट्रक में तस्करी की शराब जैत क्षेत्र से होकर निकलने वाली हैं। आबकारी टीम ने घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और जैत चैकी पहुंच कर चैकी पुलिस के साथ सड़क पर वाहन चैकिग शुरू कर दी। तभी टीम को दा टायर ट्रक संख्या आर जे 05 जी ए 6313 को आते देखा जिसें पुलिस ने रूकवाया और उसकी तलाशी ली तो ट्रक में अवैध रूप से तस्करी की 12 सौ पेटी अग्रेंजी शराब भरी हुई थी। जिसके कागजात माॅगनें पर चालक कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने ट्रक चालक कमलेश पुत्र शेरसिंह निवासी टिपलियाराॅव भवीरपुरा इन्दैरा को हिरासत में ले शराब को जब्त कर शराब मालिक के बारे में पुछताछ की तो चालक ने बताया कि आगरा के वीरेश यादव नामक व्यक्ति ने उक्त शराब को ट्रक में भरवाकर झझर एटा लेकर जा रहा था। आबकारी विभाग ने पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रूपयें बतायी हैं।
-----------------------------------------





