आमजनमानस के लिए लिए खुला जवाहरबाग

दिनभर रही लोगों की भीड़ 

मथुरा। जवाहर बाग में विगत दो वर्षों से कब्जा जमाए बैठे कथित सत्याग्रहियों एवं मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव की विगत बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत के उपरांत खाली हुए जवाहर बाग को देखने के लिए आज जनपद के लोगों ने खुलकर जायजा लिया। 

विदित हो कि अताताई रामवृक्ष यादव किसी भी सरकारी एवं गैर सरकारी आदमी को अंदर नहीं आने देता था, अगर कोई कोशिश करके अंदर चला भी जाए तो वह उसको बंधक बना लेते थे। इस सबका का खौफ हर आदमी को रहता था। रविवार को देर सायं अलीगढ़ मण्डलायुक्त की जांच के बाद खुला जबाहर बाग आज आम जनमानस के लिए खोल दिया गया। जिसके चलते मथुरा के लोगों का वहां हुजूम सा लगा रहा। हर व्यक्ति के अंदर जवाहर बाग के अंदर क्या क्या है, तथा रामवृक्ष यादव की सलतनत कैसे स्वाहा हुई इन सभी को देखने की ललक लोगों के मन में थी, जिसे आज वह पूरी करने के लिए जवाहर बाग पहुंचे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti