आरक्षण की मांग को दिया धरना

मथुरा।  अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति सौंख के तत्वावधान में आरक्षण की मांग को लेकर स्थानीय इंटर कालेज में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें जाट आरक्षण के लिए राष्टपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार गोवर्धन अजय यादव को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह व जिलाध्यक्ष भरत सिंह कुंतल ने कहा कि हरियाणा सरकार जाटों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। केन्द्र सरकार ने पूर्व में जाटों को आरक्षण देने का वादा किया था लेकिन अब कोई पैरवी नहीं की जा रही है। इस मौके पर प्रोफेसर दुर्गपाल सिंह, विनोद सिंह, हेमराज सिंह कुंतल, नाहर सिंह, रामसिंह, सहदेव सिंह, हरदेव सिंह, वीरीसिंह, राजबहादुर सिंह, कप्तान सिंह, सुनील गावर, करन सिंह, महेन्द्र सिंह, भीम सिंह, देशराज सिंह, भोवल हवलदार, लच्छी सिंह, आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti