मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत गत दस रोज पूर्व खेत पर सो रही एक महिला के साथ छेड़खानी और दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी को आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शांति पत्नी छेदालाल गत दस रोज पूर्व अपने खेत पर सो रही थी तभी हरीओम पुत्र बंगाली राम निवासी मेंहदीपुर सुरीर ने उसके साथ छेड़खानी की और दुराचार का प्रयास किया तथा महिला के कानों के टाॅक्स तोड़कर ले गया। घटना की रिपोर्ट महिला के पुत्र कन्हैया लाल ने दर्ज कराई थी जिस पर आज सुरीर कोतवाल संजय जायसवाल ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मीरपुर के पास से पकड़ लिया। पकड़े गये युवक से वृद्धा से लूटी गयी सोने की टाॅक्स बरामद की गयी हैं।





