स्ट्राइक वन के हैरिटेज संग्रहालय का दौरा करते आर्मी कमाण्डर दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड लेप्टिनेंट जनरल सरथ चन्द, जनरल कमांडिग आॅफिसर.इन.सी, दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड व बिन्दू सरथ चन्द, क्षेत्रीय प्रेसिडेंट दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड
मथुरा। स्ट्राईक वन कोर मे आर्मी कमाण्डर दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड लेप्टिनेंट जनरल सरथ चन्द, जनरल कमांडिग आॅफिसर.इन.सी, दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड व बिन्दू सरथ चन्द, क्षेत्रीय प्रेसिडेंट दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड, आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन ने स्ट्राईक 1 कोर मथुरा का दौरा किया। आर्मी कमाण्डर ने मथुरा छावनी के युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और स्ट्राईक 1 के हैरिटेज संग्रहालय का भी दौरा किया। लेप्टिनेंट जनरल शैाकिन चैहान, जनरल कमांडिग आॅफिसर स्ट्राईक वन कोर ने आर्मी कमाण्डर को सामरिक, प्रशिक्षण व प्रशासनिक पहलुआंे के विषय मे विस्तृत रूप से अवगत कराया। इस अवसर पर स्ट्राइक वन कोर के अधीन सभी फारमेशन कमाण्डर तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। आर्मी कमाण्डर ने फारमेशन द्वारा सामरिक तैयारी अैार प्रशिक्षण के स्तर में उन्नत सुधारो की सराहाना की साथ ही सैनिकों व उनके परिवारो की जीवन शैली मंे बदलाव के लिए किये गये प्रयासो की प्रशंसा की। क्षेत्रीय प्रेसिडेंट दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड, आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन बिन्दू सरथ चन्द ने स्ट्राईक वन कोर के परिवारो से मुलाकात की।





