मथुरा । करीब बीस दिन से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहा धरना प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों की प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा से मिले और मंत्री द्वारा उनकी मांगो को पूरी करने का आश्वासन देने के बाद धरना प्रदर्शन प्रदेश के साथ-साथ मथुरा में भी स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनकी मांगों को लेकर गंभीर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को गांधी जयंती के दिन वार्ता के लिए बुलाया है, जिसमें मांगों की प्रतिपूर्ति के संबंध में निर्णय लिया जायेगा। यह जानकारी मिलने के बाद मथुरा में यह धरना आगामी निर्णय तक स्थगित कर दिया गया है।





