
मथुरा। जिला पंचायत के लेखाकार का स्थानांतरण अन्य जनपद में हो जाने के बाद शासन द्वारा आज तक मथुरा मंे लेखाकार की तैनाती न किये जाने से जिला पंचायत के कर्मचारियों को अक्टूबर से दिसंबर तक वेतन एवम पेंशनरों को पेंशन का भुगतान न होने के कारण आज जिला पंचायत कर्मचारी संघ ने सांकेतिक हड़ताल की। सभास्थल पर अपर मुख्य अधिकारी द्वारा सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि जिला पंचायत अघ्यक्ष ने प्रमुख सचिव पंचायती राज से दूरभाष पर वार्ता की है। यथाशीघ्र एक दो दिन में लेखाकार की तैनाती शासन द्वारा कर दी जायेगी। तत्पश्चात कर्मचारियों द्वारा की गयी सांकेतिक हड़ताल स्थगित कर दी गयी। इस अवसर पर संघ के मंत्री विजय दीक्षित, महामंत्री सुम्मेर सिंह, उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कर्मचारी मौजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS