आॅनलाइन फार्म भरवाने के नाम पर छात्रों का शोषण

मथुरा। डा. अम्बेडकर विश्वविद्यालय स्नात्तकोतर एवं स्नातक के परीक्षा फार्म आॅनलाइन कराने के नाम पर किशोरीरमण महिला एवं पुरूष महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय परीक्षा आवेदन पूर्ण कराने की जिम्मेदारी यूं तो महाविद्यालय प्रशासन की है। लेकिन इसके बाद जब कोई छात्र-छात्रा बाजार अथवा अन्य करीबी साधनों से इन आवेदनों को आॅनलाइन भरवाना चाहता है, तो महाविद्यालय प्रबंधन प्रशासन उन्हें तरह-तरह परेशान करता है। 

आगरा विश्वविद्यालय परीक्षाओं के आवेदन का दौर इस समय चल रहा है। छात्र-छात्रा आॅनलाइन अपने आवेदन करने को कालेज के चक्कर काट रहे हैं, विद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं को उनके विषय बताने को सिर्फ इसलिए तैयार नहीं है, कि वह कहीं अन्य साइबर कैफे अथवा अन्य किसी व्यवस्था से अपना आवेदन आॅनलाइन न भरवा दें। किशोरीरमण महिला व पुरूष महाविद्यालय प्रशासन ने संयुक्त रूप से किशोरीरमण महिला महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर आॅनलाइन फार्म भरवाने की व्यवस्था अपने मुनाफे पर तय कर दी है। तथा दोनों ही महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कालेज के गेट पर लगे ‘अपना कालेज’ साइबर पर फार्म भरवाने के लिए निर्देशित कर दिया जाता है। कैनोपी में लगाए गए अस्थायी साइबर में फोटो स्टेट एवं अन्य नेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा छात्रों से 50 रुपए प्रति फार्म भरवाने का शुल्क वसूला जा रहा है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti