मथुरा थाना नौहझील क्षेत्र के ग्राम पारसौली की दूध देवी दूध डेयरी से राकेश शर्मा पुत्र ठाकुरदास निवासी रामनगर पारसौली नौहझील ने डेयरी के आफिस में रखी पचास हजार रूपयें की नगदी को गायव कर दिया। घटना की जानकारी डेयरी स्वामी को हुई तो डेसरी स्वामी चन्द्रपाल पुत्र तालेवर निवासी राम नगर पारसौली ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





