आॅल्टो कार नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

मथुरा। जनपद के महिला थाने में दहेज में कार नहीं लाने पर दहेज लोभी पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व रिपोर्ट पीडि़ता के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मूलचन्द्र पुत्र करकल्ली थाना शेरगढ़ भुल्ली वाला नगला थाना छाता मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्री के पति विजय पुत्र जगराम निवासी खामी थाना पलवल ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में 1 आल्टो कार की माॅग पुरी नहीं करने पर उसकी पुत्री का शरीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर जान से मारने की नियत से खाने में जहर देकर हत्या करने का प्रयास किया। इस पर भी बच जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti