आॅस्ट्रेलियाई छात्रों ने समझी पैंठा ग्रामीणों की समस्याएं

मथुरा। ब्रज की भूमि गोवर्धन पर तपस् वॉयजस , एस.डी.यू. ट्रैवल्स द्वारा किया गया। एक सराहनीय आयोजन जिसमें ऑस्ट्रेलियाई छात्रों ने भाग लिया।

ऑस्ट्रेलिया से आये छात्र -छात्राओं एवं उनके अध्यापकों ने गोवर्धन कस्बे के पैंठा गांव के एक स्कूल में शौचालय एवं पानी की टंकी बनाने में भौतिक एवं कार्य योगदान दिया। ये प्रोजेक्ट इन छात्रों के शैक्षिक कार्यक्रम का हिस्सा है जिसके अंतर्गत उन्हें समाज के उन वर्गों के लिए कार्य करने का सुअवसर प्राप्त होता है जो भौतिक रूप से अभी पीछे है। इस प्रयास के माध्यम से ना सिर्फ उनको उस देश की सभ्यता एवं संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलता है बल्कि वो उस समाज का एक हिस्सा बनते हुए एवं उनके साथ रहते हुए कार्य करते है जिससे की संस्कृति एवं शिक्षा का आदान-प्रदान हो सके। तपस् वॉयजस  ने सुरक्षा सफाई एवं अन्य तकनीकी बातों का ध्यान रखते हुए इस पूरे प्रोजेक्ट को बहुत ही कुशलता पूर्वक आयोजित किया। ये प्रोजेक्ट भारतीय एवं ऑस्ट्रेलियाई छात्रों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास है जो की उनके व्यक्तित्व के विकास में सहायक होगा और भारत की प्राचीन परम्परा ‘वसुधैव कुटुम्बकमं’ को साकार करेगा। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti