आढ़ती की गोलीमारकर हत्या

मथुरा । थाना व कस्बा कोसीकलां क्षेत्र की भातू काॅलौनी के समीप शुक्रवार देररात्रि आढ़ती की गोलीमारकर हत्या किए जाने के विरोध में शनिवार आढ़तियों में गहरा रोष व्याप्त रहा। सुरक्षा का भय व घटना के विरोध में आढ़तियों ने शनिवार मंडी बंद रखकर अपना आक्रोश जताया। इधर, आढ़ति के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज हुआ है। 

विदित हो कि थाना व कस्बा कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत अनाज मंडी से शुक्रवार देररात लौटकर घर जा रहे आढ़ती कृष्ण पाल निवासी तांगड़ा मौहल्ला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शनिवार आक्रोशित व्यापारियों और नागरिककों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर हंगामा काटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बाइक सवार थे। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है। 

शनिवार घटना को लेकर कृषि उत्पादन मंडी समिति कोसीकलां को बंद रखकर अपना आढ़तियों ने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस से आढ़तियों ने मांग की हत्या की गुत्थी जल्द जल्द सुलझा कर हत्यारोपियों को जेल भिजवाए। वहीं बहराल मृतक के पुत्र आषीश ठाकुर ने थाना कोसीकलां में गोविन्दा, गोपाल पुत्रगण सुरेश, शकुन्तला पत्नी सुरेश, सुरेश पुत्र स्वं0 रामस्वरूप सहित एक अज्ञात के नाम रिर्पोट दर्ज करायी है। पुलिस ने फिलहाल कार्यवाही करते हुए आरोपी की मां शकुन्तला को गिरतार कर लिया है। मामले की गम्भीरता को समझते हुए शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी थाना आ धमके और थाना स्टाफ को छोडकर स्वंय ही घटना स्थल का मौका मुआयना करने पहुंचे। एसएसपी के अनुसार  पूर्व में उसके खिलाफ जितने भी मुकदमे दर्ज हुए थे सभी में पुलिस ने कार्यवाही की है यह एक न्यायिक प्रक्रिया है जो अदालत ने उसे जमानत पर छोड दिया। रही अब की बात तो इस मामले में पुलिस कार्यवाही कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरतार कर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाऐगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti