इंग्लैंड दौरे पर जीत का खाता भी नहीं खोल पाया श्रीलंका

साउथम्पटन। इंग्लैंड ने सीरीज के एकमात्र टी20 मैच में श्रीलंका को 15 गेंद रहते आठ विकेट से रौंद दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम इस इंग्लैंड दौरे पर खाली हाथ ही रह गई। श्रीलंका तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से और पांच वनडे की सीरीज 0-3 से हारी थी। वनडे सीरीज में एक मैच टाई रहा था, जबकि एक बरसात से धुल गया था। श्रीलंका ने पिछले इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था।

मंगलवार को खेले गए टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दानुष्का गुणातिलका ने 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 26 रन बनाए। दिनेश चांदीमल ने 23, कुशल मेंडिस ने 21, रामिथ रामबुकवेला ने 19, कुशल परेरा ने 13 और फरवीज महरूफ ने 10 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन व लियाम डॉसन को 3-3 और लियाम प्लंकेट को दो विकेट मिले।

 

जवाब में मेजबान इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 30 रन तक जेसन रॉय (0) और जेम्स विंस (16) के विकेट खो दिए। इसके बाद विकेटकीपर जोस बटलर व कप्तान ईयोन मोर्गन ने मैच जिताकर ही दम लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 114 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में लक्ष्य पा लिया। बटलर ने 49 गेंदों पर तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से नाबाद 73 व मोर्गन ने 39 गेंदों पर एक चौका व दो छक्के जड़े। इंग्लैंड के दोनों विकेट श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने झटके। 

बासेट्रे (सेंट किट्स)। वेस्टइंडीज दौरे पर आ रही भारतीय टीम के साथ होने वाले पहले अभ्यास मैच में ली जॉनसन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) अध्यक्ष एकादश टीम की कमान संभालेंगे। यह दो दिवसीय अभ्यास मैच वार्नर पार्क में 9-10 जुलाई को खेला जाएगा। जॉनसन ने वेस्टइंडीज के लिए अभी तक चार टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 39.28 की औसत से 275 रन बनाए हैं। वे भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए चुनी गई टीम में भी शामिल हैं। 

उनके अलावा इस अभ्यास मैच में जर्मेने ब्लैकवुड, राजेंन्द्र चंद्रिका, शाई होप, शेन डॉवरिच, जोमेल वारिकेन भी हिस्सा लेंगे। ये सभी भारत के खिलाफ चुनी गई राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। रायोन ग्रफिथ को टीम का मैनेजर-कोच बनाया गया है। हेंडरसन स्प्रिंगर टीम के कोच होंगे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। 

चयनकर्ताओं ने हलांकि दूसरे अभ्यास मैच के लिए टीम का चयन नहीं किया है। दूसरा अभ्यास मैच तीन दिवसीय होगा जो इसी मैदान पर 14 से 16 जुलाई के बीच खेला जाएगा। श्रृंखला का पहला टेस्ट 21 जुलाई से एंटिगा के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेला जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti