इण्टर लाॅकिंग सड़क निर्माण कार्य का चेयरमैन ने किया लोकार्पण

इंटरलाॅकिंग सड़क का लोकार्पण करते चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा व सुजीत वर्मा

बल्देव। राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत निर्मित दाऊजी मोड हनुमान तिराहा से दांयी तरफ बिरजो शर्मा की दुकान तक इंटरलाॅकिंग सड़क का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा द्वारा नारियल फोड़कर व शिला पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री वर्मा ने कहा कि करीब 30 लाख रूपए की लागत से इस रोड का निर्माण कार्य किया गया है। उनका ध्येय बल्देव का सर्वांगीण विकास कराना है। बल्देव के चहुंमुखी विकास के लिए शासन से भी विशेष पैकेज की मांग की गयी है जिससे कि बल्देव का उसके ऐतिहासिक व धार्मिक स्वरूप के अनुसार विकास हो सके तथा बल्देव की अलग पहचान स्थापित हो। इस अवसर पर युवा सुजीत वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, आचार्य विष्णु महाराज, शैलेन्द्र प्रताप, सुनील पांडे, मनीष, रमेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti